मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: झोपड़ियों पर पलटा बालू लदा हाइवा, 2 मासूम समेत 3 की मौत

--Advertisment--

  • टायर फटने के बाद चालक ने खोया नियंत्रण, छह से अधिक लोग घायल; मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब खगड़िया से नवगछिया की ओर जा रहा बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर पलट गया।

झोपड़ियों पर पलटा हाइवा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रहा हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित कच्चे घरों पर पलट गया। हादसे के समय कई लोग झोपड़ियों के अंदर मौजूद थे, जो वाहन के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन भारी वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालने में काफी कठिनाई हुई।

जेसीबी की मदद से निकाले गए लोग

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीन की सहायता से वाहन को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में गुड्डू डोम की चार वर्षीय बेटी राधा कुमारी, तीन वर्षीय अंकुश कुमार और भिखारी डोम की पत्नी 50 वर्षीय इंदु देवी की मौत हो गई। वहीं छह से अधिक घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टायर फटने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाइवा का टायर अचानक फट गया था। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हाइवा सड़क किनारे झोपड़ियों पर पलट गया। हालांकि पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड का आरोपी फैकन कुमार घायल; चार सहयोगी गिरफ्तार

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन पर राहत कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment