मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC ने जारी किया सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट, 3 जुलाई से शुरू होंगे मुख्य परीक्षा के आवेदन

--Advertisment--

  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद घोषित हुआ परिणाम, सफल अभ्यर्थी ऑनलाइन कर सकेंगे मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को इसका औपचारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ रिजल्ट

आयोग के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम झारखंड हाईकोर्ट के 30 जून 2026 के आदेश के बाद प्रकाशित किया गया है। यह आदेश विकास चंद्रा एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य से जुड़े मामले (W.P.(S) No. 1276/2026) तथा संबंधित याचिकाओं में पारित किया गया था। JPSC ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है। इसके बावजूद यदि किसी प्रकार की तकनीकी, टंकण या अन्य त्रुटि सामने आती है तो उसे संशोधित करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में काली मंदिर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

3 जुलाई से शुरू होंगे मेन्स परीक्षा के आवेदन

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जारी सभी दिशा-निर्देशों और पात्रता संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment