मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू के केल्हार जंगल में मिला जला हुआ महिला का शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित केल्हार जंगल से बरामद जले हुए महिला के शव की पहचान घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सामान बरामद हुए हैं। इनमें शामिल हैं। कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखी देसी शराब, प्लास्टिक में रखा चना, पान मसाला के रैपर, भांग के कई पैकेट, मृतका के हाथ में पहनी घड़ी, एक रुमाल इन वस्तुओं को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाने की आशंका

पुलिस को घटनास्थल के आसपास की झाड़ियां और पत्तियां भी जली हुई मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर जलाया गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी लालजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा से सटे थाना क्षेत्रों के अलावा पलामू के रामगढ़ तथा गढ़वा जिले के रंका और रामकंडा थानों को भी सूचना भेजी है।\

यह भी पढ़ें: सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल

ग्रामीणों ने देखी थी लाश

मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में पूरी तरह जला हुआ महिला का शव देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। फिलहाल पुलिस पहचान स्थापित करने, मौत के कारणों का पता लगाने और यह स्पष्ट करने में जुटी है कि मामला हत्या का है, दुर्घटना का या किसी अन्य परिस्थिति का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मामले में अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment