मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

औरंगाबाद में बड़ा हादसा: 20 स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, 3 की हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाईनुमा सूखी नहर में जा गिरी। हादसे के समय वैन में लगभग 20 बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल बच्चों और चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, संत जेवियर स्कूल की वैन रोज की तरह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वैन पुल की रेलिंग से टकरा गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वैन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे सूखी नहर में गिर गई।

यह भी पढ़ें :लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिले 4 नए सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में घायल तीन बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद सुशील सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों व चालक का हालचाल जाना।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment