मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नितिन गडकरी से मिलेंगे CM सम्राट चौधरी; 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर होगी चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य की करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क, पुल और आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। राज्य सरकार इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय स्वीकृति और आवश्यक बजट जारी करने का अनुरोध करेगी। माना जा रहा है कि इन योजनाओं के अमल में आने से बिहार के सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

नए रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पर रहेगा फोकस

बैठक में डुमराव, विक्रमगंज, सफिया सराय और जहानाबाद में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजनाओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से प्रशासनिक मंजूरी और वित्तीय सहायता की मांग की जाएगी। इन ओवरब्रिजों के निर्माण से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या कम होगी और लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अरवल-बिहारशरीफ सड़क परियोजना को भी बैठक में प्रमुखता से रखेंगे। यह परियोजना दक्षिण और मध्य बिहार के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके पूरा होने से व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बाइपास परियोजनाओं की होगी समीक्षा

बैठक के दौरान बेतिया, समस्तीपुर और औरंगाबाद में निर्माणाधीन बाइपास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इन बाइपास सड़कों के बनने से शहरों के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और लंबी दूरी के वाहनों की आवाजाही अधिक तेज और सुचारू हो सकेगी। मुख्यमंत्री जयनगर में कमला नदी पर दो नए पुलों के निर्माण का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखेंगे। इन पुलों के बनने से मिथिलांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और सीमावर्ती इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर की टक्कर से 23 वर्षीय शिक्षिका की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-320D किया जाम

केंद्र से जल्द मंजूरी और बजट की मांग

राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द वित्तीय स्वीकृति मिले ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार की आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति देने की दिशा में अहम साबित हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर दौरे का मुख्य एजेंडा सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास के दौरान अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/teacher-dies-after-tractor-hit-nh320d-blocked-by-villagers/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment