मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, JDU में वापसी की अटकलें तेज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि, इस बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

यह भी पढ़ें :देवघर में 1 जुलाई से 10 प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, तिथिवार शेड्यूल जारी

जेडीयू में वापसी की अटकलें तेज

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आरसीपी सिंह की जनता दल (यूनाइटेड) में वापसी का रास्ता खुल सकता है। सूत्रों का दावा है कि बातचीत के दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं, सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं। कुछ पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि आरसीपी सिंह लंबे समय तक मुख्यमंत्री आवास में मौजूद रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कभी नीतीश के करीबी माने जाते थे आरसीपी

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह कभी जेडीयू के बेहद भरोसेमंद और करीबी नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने संगठन से लेकर केंद्र सरकार तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं। बाद में पार्टी नेतृत्व से मतभेद के चलते उन्होंने जेडीयू छोड़ दी थी।

राजनीतिक अटकलों का दौर जारी

इस मुलाकात के बाद विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे भविष्य के राजनीतिक समीकरणों का संकेत मान रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/06/driving-license-camp-july-2026-block-wise-schedule/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment