देवघर में 1 जुलाई से 10 प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, तिथिवार शेड्यूल जारी

Meenu | June 27, 2026 | 02:47 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :जिले में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 10 प्रखंडों में तिथिवार कैंप लगाए जाएंगे। यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा और संबंधित प्रखंड कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर इन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार और सुचारू संचालन के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और सुलभ बनाना तथा ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आने की परेशानी से राहत देना है।

यह भी पढ़ें :झारखंड बिजली बोर्ड: 109 करोड़ फर्जी निकासी मामले में सुनवाई अटकी, CBI जांच पर सहमति के बाद भी नहीं हुई प्रगति

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने निर्धारित तिथि पर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

प्रखंडवार कैंप का पूरा शेड्यूल

देवीपुर प्रखंड: 01 और 02 जुलाई
देवघर प्रखंड: 03 और 04 जुलाई
मोहनपुर प्रखंड: 06 और 07 जुलाई
सारठ प्रखंड: 09 और 10 जुलाई
सारवां प्रखंड: 11 और 13 जुलाई
सोनारायठाढ़ी प्रखंड: 15 और 17 जुलाई
करौं प्रखंड: 18 और 20 जुलाई
मधुपुर प्रखंड: 22 और 23 जुलाई
पालोजोरी प्रखंड: 25 और 27 जुलाई
मारगोमुंडा प्रखंड: 29 और 30 जुलाई
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर चेतावनी

डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं और निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

Share this news

संबंधित खबरें