बहरागोड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Meenu | June 27, 2026 | 11:05 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ईचड़ाशोल मौजा स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार सुबह स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटक रहे युवक पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बहरागोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, रवि बेहरा शुक्रवार रात भोजन करने के बाद सामान्य रूप से घर में सोने चला गया था। देर रात वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं हो सकी। सुबह घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें :मधुबनी में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है.

Share this news

संबंधित खबरें