SIS विस्तार पर 1 जुलाई को SLC की बैठक, गृह विभाग में होगी अहम चर्चा

Meenu | June 27, 2026 | 01:57 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :केंद्र प्रायोजित स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम (SIS) 2022-26 को एक वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव पर 1 जुलाई को राज्य स्तरीय समिति (SLC) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दोपहर 3:30 बजे उनके कार्यालय कक्ष में होगी।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में मोहर्रम जुलूस के दौरान आग के खतरनाक करतब, प्रशासनिक प्रतिबंधों पर उठे सवाल

कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

गृह विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बैठक में पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इनमें शामिल हैं अपर पुलिस महानिदेशक (ADGP), आईजी (अभियान) सह नोडल पदाधिकारी (LWE), आईजी (प्रोविजन), वित्त विभाग के सचिव, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता।

SIS योजना विस्तार पर होगा विचार

बैठक में केंद्र प्रायोजित स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम (SIS) 2022-26 को एक वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान योजना के क्रियान्वयन, वर्तमान स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी समीक्षा की जाएगी। गृह विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बैठक को सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े अहम निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें