Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के अपराध जगत में एक बार फिर गैंगवार की आशंका गहरा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो में गैंगस्टर राहुल सिंह ने गैंगस्टर प्रिंस खान को खुली चुनौती दी है। ऑडियो में प्रिंस खान के भाई गोपी को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें :गढ़वा के कस्तूरबा विद्यालय में 100 से अधिक छात्राएं बीमार, फूड प्वाइजनिंग और गर्म पानी पीने की आशंका
वायरल ऑडियो में क्या कहा गया?
वायरल हो रहे कथित ऑडियो में राहुल सिंह ने प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को निशाना बनाते हुए कई धमकी भरे बयान दिए हैं। ऑडियो में दावा किया गया है कि जो भी प्रिंस खान का साथ देगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके अलावा कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी सुनाई देती हैं। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि प्रिंस खान के लिए काम करने वाले या उसका समर्थन करने वाले लोगों को भी निशाना बनाया जाएगा। कथित बातचीत में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए भी भड़काऊ और धमकीपूर्ण बयान दिए गए हैं।

बढ़ी गैंगवार की आशंका
राहुल सिंह की ओर से कथित तौर पर सोशल मीडिया पर यह ऑडियो जारी होने के बाद झारखंड के अपराध जगत में एक बार फिर गैंगवार की आशंका तेज हो गई है। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
फिलहाल इस वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही ऑडियो की सत्यता और इससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

Reporter | Samachar Post

