चौपारण में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Meenu | June 26, 2026 | 11:20 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चौपारण थाना पुलिस ने मालिकाना पुल के समीप अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :बोकारो ट्रेजरी घोटाला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, होमगार्ड जवान पर 10% कमीशन लेने का आरोप

सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के मालिकाना पुल के पास अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर बालू से लदा मिला। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई। मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 161/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के निर्देशों और सरकार के नियमों के विरुद्ध अवैध बालू खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share this news

संबंधित खबरें