मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी निष्पादन को लेकर मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने की। जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, अंचल कार्यालयों तथा शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे, ताकि शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जा सके।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी मामलों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके।

प्राथमिकता के आधार पर होगा निपटारा

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-two-bikes-collision-one-seriously-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment