जामताड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Meenu | June 23, 2026 | 04:32 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य सड़क पर मुरीडीह के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अमन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल की सहायता की और पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में व्यक्ति की निर्मम हत्या, डोंबी पहाड़ी के पास मिला शव

पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजने में सहयोग किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और इलाज के लिए भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया।

तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असावधानी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें