Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत बड़की बेरगी पंचायत के डोंबी पहाड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बसगोहरा निवासी बासुदेव मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह डोंबी पहाड़ी के समीप बासुदेव मंडल का शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
हत्या के कारणों का अब तक नहीं चला पता
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी संभावित बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बिस्वासडीह जंगल में मिला लापता युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जल्द खुलासे का दावा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

