सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया, सजा पर 27 जून को सुनवाई

Meenu | June 22, 2026 | 02:41 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :दो नाबालिग बहनों से जुड़े सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉक्सो (POCSO) की विशेष अदालत ने आरोपी सुशील उरांव को दोषी करार दिया है। अदालत इस मामले में सजा के बिंदु पर 27 जून 2026 को सुनवाई करेगी।

यह भी पढ़ें :मोहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, 10 हजार पुलिस जवान और 7 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती

17 अप्रैल 2024 की है घटना

मामला 17 अप्रैल 2024 का है, जो मांडर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग मौसेरी बहनें चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार में लगे मेले में गई थीं। मेले से लौटते समय दोनों नाबालिग पीड़िताएं दो अन्य किशोरों के साथ एक ही बाइक पर घर लौट रही थीं। इसी दौरान उन्हें आरोपियों द्वारा अपने घर ले जाया गया। पीड़िताओं द्वारा घर जाने की बात कहने के बावजूद उन्हें कुछ समय रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद उनके साथ गंभीर अपराध किया गया। बाद में एक अन्य व्यक्ति को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने भी एक पीड़िता के साथ अपराध किया। घटना के बाद एक पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। दूसरी पीड़िता को बाद में बीजूपाड़ा–खलारी रोड के जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया।

मामला दर्ज कर शुरू हुई जांच

घटना के बाद मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के बाद मामला अदालत में पहुंचा, जहां अब आरोपी को दोषी करार दिया गया है। सजा को लेकर अगली सुनवाई 27 जून को होगी।

Share this news

संबंधित खबरें