मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आकाश यादव की FIR पर तेज प्रताप का पलटवार, बोले- झूठ और साजिश के आगे न झुका हूं, न झुकूंगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और बिहार की राजनीति के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे किसी भी प्रकार के दबाव, झूठे आरोप या दुष्प्रचार के आगे न कभी झुके हैं और न ही भविष्य में झुकेंगे। उन्होंने न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि सच्चाई अंततः सामने आएगी।

आकाश यादव ने दर्ज कराई है FIR

मामला उस समय चर्चा में आया जब आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। शिकायत में दावा किया गया है कि 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोती लाल यादव के साथ पटना स्थित उनके आवास पहुंचे थे और उनकी अनुपस्थिति में घर में प्रवेश करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में फोन के जरिए उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी गईं। आकाश यादव का कहना है कि उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि तेज प्रताप को उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी का आरोप

एफआईआर में यह भी दावा किया गया है कि बाद में एक अन्य कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंगसे जुड़ा बताया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें तेज प्रताप यादव के खिलाफ कुछ भी न बोलने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 105 युवक-युवतियां रेस्क्यू, 9 आरोपी हिरासत में

तेज प्रताप बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति को उसके कथित अभद्र और धमकीपूर्ण व्यवहार के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया था, उसने प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और वर्षों से अर्जित जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि कानून का दुरुपयोग कर झूठी कहानियां गढ़ना न्याय व्यवस्था और नैतिक मूल्यों का अपमान है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ वे सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने अपने बयान के अंत में कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि न तो मैं किसी प्रकार के दबाव में आने वाला हूं और न ही झूठे आरोपों व दुष्प्रचार से विचलित होने वाला हूं। झूठ, भय और साजिश के आगे न कभी झुका हूं, न झुकूंगा। सत्य की विजय निश्चित है।फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/06/samastipur-government-job-scam-105-youth-rescued-police-bust-fake-recruitment-racket/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment