मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार कोचिंग विवाद में NHRC की एंट्री, पटना SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार में चर्चित कोचिंग विवाद अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद की गिरफ्तारी को लेकर दायर शिकायत पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की है। आयोग की खंडपीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को पर्याप्त साक्ष्यों के बिना एक आपराधिक मामले में फंसाया गया और कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मनमानी कार्रवाई की।

पटना SSP को जारी किया नोटिस

आयोग ने मामले को प्रथम दृष्टया मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़ा मानते हुए पटना SSP को नोटिस जारी किया है। साथ ही दो सप्ताह के भीतर पूरी घटना और पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उचित जांच और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के अभाव के बावजूद रोशन आनंद पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाई गईं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रोशन आनंद किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उनके साथ हुई कार्रवाई उनके मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: बंद खदान में नहाने गया युवक लापता, डूबने की आशंका; प्रशासन चला रहा सर्च ऑपरेशन

जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद के आरोप

जेल से रिहा होने के बाद रोशन आनंद ने चर्चित शिक्षक खान सर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया और जेल के भीतर भी उनकी जान को खतरा था। रोशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें कथित तौर पर धमकी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े संदेश मिले थे। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे सुनियोजित साजिश थी।

रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

अब सभी की नजरें पटना पुलिस द्वारा NHRC को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग यह तय करेगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जानी है। इस बीच बिहार का यह कोचिंग विवाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

https://samacharpost.live/2026/06/pakur-ram-pahadiya-missing-suspected-drowning-in-abandoned-mine/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment