मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत, तमिलनाडु से हजारीबाग जा रहा था वाहन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनाई स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, चांडिल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या TN-52-AA-4394 तमिलनाडु से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिनाई स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास चालक विजयकुमार एस की अचानक तबीयत खराब हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य बिगड़ने का एहसास होने पर चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया था।

अचेत अवस्था में मिला चालक

स्थानीय लोगों ने चालक को अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल, चांडिल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजयकुमार एस के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के सेलम जिले के गंगावल्ली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में NTPC की बादाम कोल परियोजना में हंगामा, विस्थापन और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलने के बाद चौका थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है। चौका थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस जुटी है जांच में

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चालक की मौत किसी स्वास्थ्य संबंधी कारण से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/hazaribagh-badam-coal-project-protest-over-compensation-and-rehabilitation-turns-tense/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment