मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोसी नदी में नाव पलटी, कई लोग तेज धारा में बहे; NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार को कोसी नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर सवार कई लोग नदी की तेज धारा में बह गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जबकि प्रशासन ने NDRF और SDRF की टीमों को मौके पर भेज दिया है।

मूंग की फसल तोड़ने जा रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के निवासी सुरक्षा गाइड बांध के पश्चिमी हिस्से में स्थित खेतों में मूंग की फसल तोड़ने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। नाव पर महिला, पुरुष और बच्चे भी सवार थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम से पहले EOU का अलर्ट, पेपर लीक के नाम पर ठगी से सावधान रहने की सलाह

ग्रामीणों ने बचाई कई लोगों की जान

नाव पलटते ही सवार लोग कोसी नदी की तेज धारा में बहने लगे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से पांच महिला-पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल भपटियाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों की हालत गंभीर बताई। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

लापता लोगों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अंचलाधिकारी धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/06/neet-re-exam-2026-eou-advisory-paper-leak-cyber-fraud-warning/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment