मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर निकलने के दौरान वारदात

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करसो पुल के समीप हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने युवक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। मृतक की पहचान ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय के साथ केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों को कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़नी थी। वे कार से स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास वाहन का एक टायर पंचर हो गया।

टायर बदलने के दौरान हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि दोनों सड़क किनारे गाड़ी रोककर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बिना किसी विवाद या बातचीत के हमलावरों ने विक्की सोनी पर गोली चला दी। गोली गर्दन में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी से फैली दहशत

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हत्या के कारणों की तलाश

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच टीम व्यक्तिगत रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/06/hazaribagh-barkagaon-coal-project-firing-rahul-dubey-gang-claims-responsibility/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment