Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची स्थित बी.एड. कॉलेज परिसर में GEL चर्च, रांची कांग्रेगेशन द्वारा SIR जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप तथा कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चर्च के पंच सदस्यों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना और लोगों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सचेत करना था।
अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होना जरूरी
विधायक राजेश कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए समाज का जागरूक और संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों, पहचान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने समाज में एकता, जागरूकता और सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सभी वर्गों को मिलकर काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: धनबाद में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी
विचार-विमर्श के साथ हुआ समापन
बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।