मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में जमीन विवाद बना हत्या की वजह, विधायक नीरा यादव के चालक की गई जान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार देर रात हुए खूनी संघर्ष में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है, जबकि ग्रामीणों और समर्थकों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक राजकुमार यादव विधायक डॉ. नीरा यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह अपने गांव चितरपुर पहुंचे, जहां पहले से ही गोतिया परिवार के लोगों के साथ जमीन को लेकर तनाव बना हुआ था।

कहासुनी के बाद हुआ जानलेवा हमला

परिजनों का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मृतक की बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव भी घायल हुए हैं। सभी का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं छोड़ा।

पहले से चल रहा था जमीन को लेकर तनाव

ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद काफी समय से चल रहा था। एक दिन पहले भी विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उस दौरान मृतक की मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया था, जिससे गांव में तनाव और बढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक डॉ. नीरा यादव रात में ही अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। यदि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था।

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस की ताकत बढ़ी, DIG और SP ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को दिखाई हरी झंडी

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। घटना से नाराज ग्रामीणों और विधायक समर्थकों ने शव के साथ कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

https://samacharpost.live/2026/06/palamu-police-new-patrolling-bikes-flagged-off-by-dig-sp-smart-policing-initiative/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment