मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 2.78 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :झारखंड के गोड्डा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतापपुर हटिया क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें :मजदूरी भुगतान में देरी पर भड़के मजदूर, कंपनी कार्यालय में हंगामा; एचआर मैनेजर से मारपीट का आरोप

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

गोड्डा पुलिस के अनुसार, एक जून को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क के पास कुछ लोग नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन में शामिल हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने खटनई शिव मंदिर और प्रतापपुर हटिया के आसपास अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में खटनई निवासी सत्यजीत पासवान (19), गौरव कुमार (22) और बालमुकुंद साह (40) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा एक सिगरेट पैकेट और माचिस भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। डीएसपी आकाश भारद्वाज ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment