मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में NH-32 पर भीषण हादसा: ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :जिले के चांडिल क्षेत्र स्थित पुरुलिया-धनबाद मुख्य मार्ग (NH-32) पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पितकी गेट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (नंबर JH05 070607) ने साइकिल सवार कालिया गोप को टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें :IPL-2026 फाइनल: अहमदाबाद में RCB और GT के बीच खिताबी जंग, ट्रॉफी के लिए आज होगा महासंग्राम

घायल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चांडिल स्टेशन स्थित आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। घायल कालिया गोप को 108 एंबुलेंस की मदद से जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

राशन लेकर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र के चिंगड़ीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कालिया गोप सुबह राशन लेने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने ट्रेलर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पितकी गेट के पास हुए इस स्थान को ‘ब्लैक स्पॉट’ बताया है। लोगों का कहना है कि यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है, इससे पहले भी यहां एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत और ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/ipl-2026-final-ahmedabad-rcb-vs-gt-match/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment