मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा :कोडरमा जिले के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह में बनने वाले नए विश्वविद्यालय से जोड़ने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। जेजे कॉलेज समेत जिले के कई कॉलेजों में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कोडरमा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जेजे कॉलेज परिसर में छात्रों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोडरमा के कॉलेजों का वर्षों पुराना संबंध विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से रहा है। ऐसे में अचानक गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का फैसला छात्रों के हित में नहीं है।

यह भी पढ़ें :जब सड़क पर उतरे एसपी और मस्जिद पहुंचे डीसी, खूंटी में बकरीद बनी भाईचारे और भरोसे की मिसाल

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सरकार गिरिडीह में नए विश्वविद्यालय के गठन के बाद आसपास के जिलों के कॉलेजों को उससे संबद्ध करने की तैयारी कर रही है। इसी योजना के तहत कोडरमा जिले के कॉलेजों को भी गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन इस फैसले की जानकारी सामने आने के बाद से ही कोडरमा में विरोध शुरू हो गया। छात्र संगठनों का कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था आसान होने के बजाय और अधिक जटिल हो जाएगी।

“हजारीबाग पास, गिरिडीह काफी दूर”

विरोध कर रहे छात्रों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कोडरमा से हजारीबाग की दूरी कम है, जबकि गिरिडीह जाने में ज्यादा समय और खर्च लगेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चंदवारा, बरही, बरकट्ठा और आसपास के इलाकों के छात्र अभी आसानी से विश्वविद्यालय संबंधी काम निपटा लेते हैं। लेकिन गिरिडीह विश्वविद्यालय से जुड़ने के बाद उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। छात्रों के अनुसार इससे परीक्षा, सर्टिफिकेट, रिजल्ट और अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी परेशानी बढ़ सकती है।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता

इस फैसले को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय दूर होने से छात्राओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा का समय और खर्च बढ़ने से कई छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को फैसला लेने से पहले छात्रों की सुविधा और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पर विचार करना चाहिए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना दे रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क जाम और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। छात्र संगठनों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर कोडरमा के कॉलेजों को VBU से अलग नहीं होने देंगे।

https://samacharpost.live/2026/05/khunti-bakrid-dc-javed-hussain-sp-rishabh-garg/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment