मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के 24 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में लू का असर जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 24 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। कई इलाकों में तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में हीट वेव का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना समेत बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गया और नवादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: खोदो नदी में नहाने गए बीसीसीएल कर्मी की डूबने से मौत, परिवार में मातम

भभुआ रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में गर्मी का असर भी बना रहा। सबसे अधिक तापमान भभुआ में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा डेहरी में 42.4 डिग्री, औरंगाबाद में 40.8 डिग्री, छपरा में 40.3 डिग्री, पटना में 38.4 डिग्री, गया में 39 डिग्री और भागलपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-bccl-worker-subhash-bauri-drowns-in-khodo-river-barora/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment