मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा के रमना अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी के आरोप, पैसे लौटाते कर्मी का वीडियो वायरल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: जिले के रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मी दिवाकर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर रिश्वत की रकम वापस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिश्वत की राशि मोबाइल बैंकिंग के जरिए ली गई थी। पीड़ितों ने दावा किया है कि उनके पास लेनदेन से जुड़े प्रमाण भी मौजूद हैं।

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर वसूली का आरोप

आरोप है कि अंचल कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री और केवाला से जुड़े कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार प्रति केवाला 15 हजार रुपये “साहब” के नाम पर और 5 हजार रुपये कर्मी द्वारा अपने लिए लिए जाते थे। बताया जा रहा है कि इस तरह के करीब एक दर्जन मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से पैसे लेने के आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें: रांची के जगन्नाथपुर से सगे भाई-बहन लापता, परिवार परेशान

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मी कथित तौर पर रिश्वत की रकम लौटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ितों का आरोप है कि कई मामलों में जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी करते हुए एक व्यक्ति की जमीन दूसरे के नाम दर्ज कर दी गई। यहां तक कि कर्मी पर अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया गया है।

प्रखंड प्रमुख ने खोला मोर्चा

मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख ने अंचल कार्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में दिवाकर सिंह ने सीधे अपने खाते में पैसे लिए हैं। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत उपायुक्त से की जाएगी और दोषी कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-jagannathpur-missing-brother-sister-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment