Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर (सेक्टर-1) निवासी चिरंजीव महतो के दो बच्चे 10 वर्षीय रौशनी कुमारी और 6 वर्षीय युवांश महतो सोमवार 25 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे से लापता हैं। परिवार वालों के मुताबिक, दोनों बच्चे घर के पास से अचानक गायब हो गए, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को भी दे दी गई है। परिजन बच्चों की सुरक्षित वापसी की अपील कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को ये दोनों बच्चे कहीं दिखाई दें या इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें 9572650742।
यह भी पढ़ें :मानगो के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता की टाटा स्टील MD से बैठक, कई योजनाओं पर बनी सहमति
परिवार ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की तस्वीर और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि दोनों जल्द से जल्द अपने घर वापस लौट सकें।
Reporter | Samachar Post