Samachar Post डेस्क, रांची: मनीला एडवांस एंडोस्कोपी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इंटरवेंशनल एंडोस्कोपी कंसोर्टियम (IEC) के पहले ऑफलाइन सत्र IEC-1 का आयोजन 22 और 23 मई 2026 को फिलीपींस की राजधानी मनीला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस एक वर्षीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत, फिलीपींस और थाईलैंड के कुल 24 गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट्स शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक देश से आठ-आठ प्रतिभागी चयनित किए गए हैं। गियों और विशेषज्ञों ने बड़ी सफलता करार दिया है।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम में भारत की ओर से वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अमित मेयदियो ने मार्गदर्शन किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी में प्रो. प्रदर्मचाई कोंगकम, प्रो. मार्क एंथनी डी लुसोंग, प्रो. पेट्रिशिया ऐन कैबराल-प्रोडिगालिदाद, प्रो. नॉनथाली पाउसावासदी, डॉ. हथाईवान मोंगथार्ड और डॉ. नवीन पोलावरापु शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:झारखंड में बढ़ीं सर्पदंश की घटनाएं, स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को जारी किया अलर्ट
प्रेजेंटेशन और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ओरल प्रेजेंटेशन, लेक्चर और वीडियो सेशन में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्राप्त करने का भी अवसर मिला। प्रतिभागियों ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज के बाद आयोजित यह पहला ऑफलाइन सत्र सीखने, तकनीकी अनुभव हासिल करने और आपसी संवाद के लिहाज से बेहद खास रहा। भारत, फिलीपींस और थाईलैंड से आए डॉक्टरों ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों के अनुसार कार्यक्रम का माहौल काफी दोस्ताना, सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिससे आपसी सीखने और सहयोग को बढ़ावा मिला।
एडवांस एंडोस्कोपी के लिए अहम पहल
IEC को एडवांस एंडोस्कोपी के क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मंच के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और युवा डॉक्टरों को एक साथ जोड़कर आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीकों का आदान-प्रदान और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।