रेल ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका में जांच शुरू

Rupa Kumari | May 25, 2026 | 02:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ-लोटापहाड़ स्टेशन के बीच पड़सा पुलिया के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर रविवार देर रात युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना एक ट्रेन चालक ने रात करीब 1 बजे सोनुआ स्टेशन को दी, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

घटनास्थल से मिले मोबाइल और टिकट

पुलिस को मौके से एक बंद मोबाइल फोन और एक बैग बरामद हुआ है। बैग में युवक के कपड़े और ट्रेन के दो टिकट मिले हैं। इनमें एक टिकट सोनुआ से राउरकेला का है, जो 21 मई को लिया गया था, जबकि दूसरा टिकट राउरकेला से पुरी का 22 मई का है। टिकट मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों राउरकेला से लौटने के बाद यहां पहुंचे थे। इसके बाद किसी कारणवश उन्होंने रेलवे ट्रैक पर जान दे दी। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मोबाइल फोन के सिम कार्ड और अन्य बरामद सामान के आधार पर दोनों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच थाना पुलिस संयुक्त और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें