Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची में युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद लालपुर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार करमटोली निवासी 23 वर्षीय युवती ने 22 मई 2026 को लालपुर थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें :पटना एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए जू की जमीन का होगा पुनर्सर्वेक्षण, नया प्लान तैयार करेगा AAI
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और वीडियो को जब्त कर लिया गया, ताकि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा सके। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए लालपुर थाना में कांड संख्या 101/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 76, 78, 137(2) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। लालपुर थाना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 22 मई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी है।
Reporter | Samachar Post