Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए 29 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। लंबे समय से पैनल रूम के नवीनीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें :रांची नगर निगम की बड़ी राहत: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10% डिस्काउंट
पुराने ढांचे को मिलेगा नया रूप
जानकारी के अनुसार पैनल रूम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उसके जीर्णोद्धार का फैसला लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यहां की तकनीकी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिससे अस्पताल का संचालन और अधिक सुचारू हो सकेगा। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस परियोजना से अस्पताल के आंतरिक सिस्टम को मजबूती मिलेगी और कार्यक्षमता में सुधार होगा। रांची सदर अस्पताल राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए अस्पताल के बुनियादी ढांचे को लगातार अपडेट किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अस्पताल में कई नई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई हैं और सुविधाओं का विस्तार भी किया गया है।
जल्द शुरू हो सकता है काम
29 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित विभाग और अस्पताल प्रबंधन आगे की प्रक्रिया तेज करने में जुट गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पैनल रूम के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद अस्पताल की तकनीकी व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
Reporter | Samachar Post