Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और परिजन बेटी की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :विधायक बने, लेकिन नहीं बदली घर की हालत; आज भी जयराम महतो के घर में टपकती है छत
पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता के पिता ने नारायणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 58/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, लड़की 20 मई को रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।
पुलिस ने बनाई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। टीम नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस आसपास के संदिग्ध ठिकानों और संभावित इलाकों में तलाश अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। वहीं बेटी के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post