Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राकेश रंजन के निर्देश पर राजधानी रांची में इंस्पेक्टर स्तर के तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सिस्टम को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस केन्द्र, रांची में पदस्थापित इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं नगर नियंत्रण कक्ष में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को यातायात थाना गोन्दा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रेणु गुप्ता का चुटिया ट्रैफिक थाना में तबादला
यातायात थाना गोन्दा की प्रभारी इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता का तबादला करते हुए उन्हें यातायात थाना चुटिया (कोतवाली) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें।
तबादला सूची
| क्र.सं. | पुलिस पदाधिकारी | वर्तमान पदस्थापन | नया पदस्थापन |
|---|---|---|---|
| 1 | इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक | पुलिस केन्द्र, रांची | थाना प्रभारी, बरियातू |
| 2 | इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 | नगर नियंत्रण कक्ष | यातायात थाना प्रभारी, गोन्दा |
| 3 | इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता | यातायात थाना प्रभारी, गोन्दा | यातायात थाना प्रभारी, चुटिया (कोतवाली) |
Reporter | Samachar Post