मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Loksabha Election : 97 करोड़ लोग 7 चरण में चुनेंगे सरकार, मतदान 19 अप्रैल से 1 जून तक, 4 जून को बनेगी नई सरकर

--Advertisment--


  • 1.82 करोड़ युवा पहली बार करेंगे मतदान, नई व्यवस्था देश भर में लागू, दिव्यांग और 85+ उम्र के वोर्टस घर से ही डालेंगे वोट

Samachar Post, रांची : देश भर में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि देश भर में 543 सीटों पर सात चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होंगे। चौथे चरण मे वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठें चरण का 25 मई और सांतवे चरण का चुनाव 1 जून को होगा। वहीं, 4 जून को मतगणणा होगी। 

इस चुनाव में 97 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगेे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव को लेकर कहा कि देश भर में पहली बार नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत 85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं और जो दिव्यांग वोटर्स हैं उनके वोट घर जाकर लिए जाएंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी। इसके अलावा बताया कि 12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे। 


1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स

अभी जो इलेक्ट्रल साइकिल है, उसमें क्या तैयारी की है, वो बताना चाहते हैं। 96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।

शिकायत, गड़बड़ी पर रहेगी नजर, हर जिले में कंट्रोल रूम

हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है।

शिकायत मिलते ही 100 मिनट में मौके पर पहुंचेगी टीम

सी-विजिल ऐप में किसी को शिकायत करनी है, कहीं पैसा या गिफ्ट बांटी जा रही है। बस फोटो खींचिए और हमें भेजिए। आप कहां खड़े हैं हम जान जाएंगे। 100 मिनट के भीतर अपनी टीम भेजकर शिकायत का निराकरण करेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment