मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बंगाल STF ने आरोपी को बक्सर जेल से लिया रिमांड पर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल से पश्चिम बंगाल STF ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर कोलकाता रवाना किया है। मामला शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़ा बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई है।

STF टीम ने बक्सर जेल पहुंचकर की कार्रवाई

जांच में मिले सुरागों के आधार पर पश्चिम बंगाल STF की टीम गुरुवार को बक्सर सेंट्रल जेल पहुंची। वहां से एक आरोपी को रिमांड पर लेकर टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई। रिमांड पर लिए गए आरोपी की पहचान संजय राय के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र स्थित मतसा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रांची चैंबर भवन में GST और प्रोफेशन टैक्स जागरूकता शिविर, व्यवसायियों को मिला मुफ्त रजिस्ट्रेशन

शराब मामले में जेल भेजा गया था आरोपी

सूत्रों के अनुसार, करीब दस दिन पहले बिहार पुलिस ने संजय राय को राजपुर थाना क्षेत्र से शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस को जांच में उसके खिलाफ अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर STF ने उसे रिमांड पर लिया।

पूछताछ में जुटी जांच एजेंसियां

फिलहाल STF आरोपी से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियां हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-chamber-bhawan-gst-profession-tax-free-registration-awareness-camp/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment