मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में पैसों के विवाद में बेटे ने पिता को पीटा, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला मांझीडीह गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक बेटे पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 70 वर्षीय मुलिंद हेमबरम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :देवघर में वज्रपात का कहर, 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन मवेशियों की मौत

कहासुनी के बाद मारपीट, बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक मुलिंद हेमबरम का अपने बेटे लुखीराम हेमबरम के साथ लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। बुधवार को एक बार फिर दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। जानकारी के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर लुखीराम हेमबरम ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण पारिवारिक विवाद के इस भयावह अंत से स्तब्ध हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/deoghar-lightning-strike-child-and-cattle-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment