मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी सिम सप्लायर समेत 5 गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार साइबर ठगों और एक फर्जी सिम कार्ड सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: रेबीजग्रस्त और गंभीर बीमार आवारा कुत्तों को मारने की अनुमति

जंगल में छापेमारी कर पकड़े गए साइबर ठग

पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव और आसपास के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान वकील, बसीर वकील, सकलैन वकील और सफाउद्दीन वकील के रूप में हुई है। सभी आरोपी बरमुंडी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फर्जी सिम कार्ड सप्लायर भी गिरफ्तार

एक अलग कार्रवाई में पुलिस ने कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुजाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। मुजाहिद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक आरोपी गूगल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर जुटाते थे। इसके बाद लोगों को कॉल कर बैंक खाता या कार्ड बंद होने का डर दिखाया जाता था। साइबर ठग लोगों के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करवाकर बैंक डिटेल और गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। बाद में खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे।

कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क केवल झारखंड तक सीमित नहीं था। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रिजवान अंसारी के खिलाफ पहले भी साइबर थाना जामताड़ा में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 मोटरसाइकिल जब्त किए। दोनों मामलों में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 27/2026 और 28/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2026/05/supreme-court-rabies-stray-dogs-order/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment