मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के चाईबासा जिले के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में 1 से 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही।

यह भी पढ़ें :चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

तड़के शुरू हुई मुठभेड़

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े छह बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और जंगल में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि भागे हुए नक्सलियों का पता लगाया जा सके।

एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ के बाद पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबल लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

मिसिर बेसरा के नेतृत्व में सक्रिय हैं नक्सली

सूत्रों के अनुसार इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली संगठन सक्रिय हैं। हाल ही में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या के बाद संकेत मिले थे कि नक्सली सारंडा से निकलकर कोल्हान और पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में लगातार अभियान चला रही हैं और नक्सलियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

https://samacharpost.live/2026/05/chatra-opium-smuggler-arrested-delhi-supply-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment