गढ़वा में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका, SDM की छापेमारी में 13 भरे सिलेंडर बरामद

Rupa Kumari | May 19, 2026 | 11:49 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा में एलपीजी गैस सिलेंडरों की संभावित कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोनपुरवा भट्टी मोहल्ला स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी कर 13 भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। छापेमारी के दौरान मौके से गैस चूल्हों से जुड़े कई उपकरण भी मिले। प्रशासन ने मामले को संदिग्ध मानते हुए भवन को तत्काल सील कर दिया है।

सिलेंडरों के संबंध में नहीं दे सका संतोषजनक जवाब

मौके पर मौजूद जयकृष्ण से प्रशासन ने पूछताछ की, लेकिन वह सिलेंडरों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। बताया जा रहा है कि वह गैस मरम्मत की दुकान चलाता है और पहले गैस डिलीवरी का कार्य भी कर चुका है। जांच में बरामद सभी सिलेंडर इंडेन गैस एजेंसी के पाए गए। हालांकि एजेंसी संचालक से संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: सरायकेला में एकलव्य विद्यालय निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप

भवन सील, एजेंसी को सत्यापन के निर्देश

प्रशासन ने संभावित कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए अर्धनिर्मित भवन को सील कर दिया है। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडरों का सत्यापन करने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिस भवन में सिलेंडर रखे गए थे, उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान अविनाश कुमार समेत पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद रहे।

Share this news

संबंधित खबरें