मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में यूपी स्टाइल एनकाउंटर, पटना में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना में अपराधियों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच सोमवार अहले सुबह ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

शिक्षक को गोली मारने के मामले में तलाश रही थी पुलिस

पुलिस के अनुसार घायल अपराधी की पहचान संदीप उर्फ बादल के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और कई मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 मई को शिक्षक को गोली मारने वाले अपराधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की गोली पुलिस की जिप्सी पर लगी, हालांकि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान संदीप उर्फ बादल के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी प्रिंस कुमार भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिक्षक से लूटपाट के दौरान मारी थी गोली

राज किशोर सिंह ने बताया कि 13 मई की सुबह करीब साढ़े चार बजे नालंदा जिले के चंडी स्थित सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शंभू कुमार अपनी महिला सहकर्मी वीणा कुमारी के साथ स्कूल जाने के लिए निकले थे। दोनों पटना के भगवत नगर इलाके से पैदल बस पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान भूतनाथ रोड के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने शंभू कुमार को गोली मार दी, जिससे उनकी बांह में गंभीर चोट आई थी।

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत बड़ी सफलता

घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पटना पुलिस की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है। हाल के दिनों में बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है, जिससे अपराधियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-illegal-mining-tractor-seized-mohra-chowk/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment