मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कृषि और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर दिया जोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : नेहा शिल्पी तिर्की ने गुमला दौरे के दौरान कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर भूमि संरक्षण, कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने अधिकारियों को किसानों के प्रति गंभीरता से काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि विभाग का हर कर्मचारी किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मड़ुआ और सब्जी खेती को बताया बड़ी उपलब्धि

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि गुमला जिले में मड़ुआ की खेती को लेकर बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां इस फसल को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, वहीं अब बड़े पैमाने पर इसकी खेती हो रही है और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर सब्जी, फूल और अन्य नकदी फसलों की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गुमला में डायन-बिसाही के आरोप से बुजुर्ग परिवार प्रताड़ित, मामला पहुंचा थाने

सिंचाई सुविधा बढ़ाने पर फोकस

मंत्री ने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कई स्थानों पर तालाबों का निर्माण कराया गया है, जिससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल रही है। इसके कारण पहले की तुलना में अधिक भूमि पर खेती की जा रही है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

किसानों के लिए योजनाओं पर जोर

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए चैनपुर में किसान मेले का आयोजन किया गया था। इसके अलावा जिले में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंत्री के अनुसार, सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

मत्स्य पालन में संभावनाएं

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि गुमला जिले में मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं। यदि किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ा जाए तो उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में गुमला जिले में कृषि क्षेत्र में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

https://samacharpost.live/2026/05/gumla-dain-bisahi-harassment-family-seeks-police-protection/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment