रिम्स में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची स्थित रिम्स में एमबीबीएस के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र MBBS 2024 बैच का विद्यार्थी था। प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पोटका में बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा मॉडल सुविधा केंद्र, विधायक के निरीक्षण के बाद प्रशासन सक्रिय

जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन

पुलिस और रिम्स प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत, शैक्षणिक या अन्य कारण तो नहीं था। घटना के बाद रिम्स परिसर में शोक और चिंता का माहौल है।

Share this news

संबंधित खबरें