Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवती को गोली मार दिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवती की पहचान 25 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि युवती की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक गर्मी से राहत के आसार
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गोली चलाने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।