Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी राकेश रंजन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के तहत कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव के तहत खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो को बुंडू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार-1 को ओरमांझी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें :बिहार के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, अब सिर्फ 3 गाड़ियों के साथ चलेगा काफिला
कई अधिकारियों की जारी हुई सूची
पुलिस विभाग की ओर से अन्य अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की सूची भी जारी की गई है। विभागीय कार्रवाई के तहत यह बदलाव प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही योगदान के बाद अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को भी कहा गया है।
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
रांची जैसे बड़े जिले में थाना प्रभारियों का फेरबदल आमतौर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिसिंग और कार्यशैली पर देखने को मिल सकता है।
Reporter | Samachar Post