मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारण में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, मृतकों की पहचान जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : सारण जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दाउदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-531 पर सोनिया पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ऑटो रिक्शा छपरा से एकमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: BJP नेता पर बड़ा एक्शन : 120 गाड़ियों की रैली निकालना पड़ा भारी, जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए

ऑटो से मिले वाद्य यंत्र

हादसे के बाद ऑटो की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ वाद्य यंत्र भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक किसी संगीत मंडली या सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे लगातार हो रहे हैं और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

https://samacharpost.live/2026/05/bhind-bjp-leader-120-vehicle-rally-action-sajjan-singh-yadav-removed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment