मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भाजपा में शामिल हुई पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन

--Advertisment--


Samachar Post, रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताते चले कि सीता सोरेन ने चंद घंटों पहले ही जेएमएम पार्टी की सदस्यता और अपने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था। 

सीता सोरेन ने अपने परिवार व पार्टी में उन्हें और उनके परिवार को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। कहा था कि पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे, उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहें है। पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमे अलग-थलग किया गया है, जो कि मेरे लिए अत्यन्त पीड़ादायक रहा है। मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेगी, परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिसे मेरे स्वर्गीय पति ने अपने त्याग समपर्ण और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया था आज वह पार्टी नहीं रहीं मुझे यह देख कर गहरा दुःख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गयी है जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते। 

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment