मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें: चतरा में बिना एनओसी कोयला ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग ने काटी सड़क

फिटनेस को लेकर रहते थे काफी सजग

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे और अक्सर अपनी फिटनेस गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहते थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उनके निधन पर कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है।

https://samacharpost.live/2026/05/chatra-tandwa-forest-department-action-illegal-coal-transport-road-cut/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment