मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आलमगीर आलम को जमानत मिलने के बाद झारखंड की राजनीति गरमाई, भानु प्रताप शाही का इरफान अंसारी पर तंज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: आलमगीर आलम को कथित टेंडर कमीशन मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस घटनाक्रम के बाद पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तंज कसते हुए राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक बयान में कटाक्ष करते हुए कहा कि आलमगीर आलम को जमानत मिलने की खबर सुनकर इरफान अंसारी “बेहोश हो गए” हैं और “कुर्सी जाने के डर” से उनकी तबीयत खराब हो गई है। हालांकि राजनीतिक हलकों में इसे व्यंग्यात्मक टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।

आलमगीर के जेल जाने के बाद मंत्री बने थे इरफान

गौरतलब है कि आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी को मंत्री बनाया गया था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस के लिए मुस्लिम समुदाय से प्रतिनिधित्व बनाए रखना अहम माना जाता रहा है, क्योंकि अल्पसंख्यक वर्ग पार्टी का महत्वपूर्ण वोट बैंक माना जाता है। इससे पहले भी कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम मंत्री पद संभाल चुके थे। ऐसे में उनकी जमानत के बाद राज्य की राजनीति में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: गुमला में भारत माला परियोजना का विरोध तेज, जमीन बचाने के लिए ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज

आलमगीर आलम को राहत मिलने के बाद सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक तरफ मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर बयानबाजी ने झारखंड की सियासत को फिर से गरमा दिया है। अब सभी की नजरें आगे होने वाली राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर टिकी हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/gumla-bharatmala-project-protest-lattha-bartoli-villagers-stop-road-construction/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment