सरकारी कर्मचारी पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Rupa Kumari | May 9, 2026 | 11:47 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में एक सरकारी विभाग में कार्यरत लिपिक पर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सचिन सिंह 4 मई की शाम बाइक से पीड़िता के घर पहुंचा। उसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह स्कूल और सड़कों पर CCTV कैमरा लगाने के लिए सर्वे करने आया है। आरोप है कि उसने नाबालिग को स्कूल का रास्ता दिखाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया।

यह भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में बड़ा हादसा, करंट लगने से वन विभाग कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जंगल में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को स्कूल ले जाने के बजाय एक सुनसान जंगल की ओर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसी दौरान पास के गांव से गुजर रहे कुछ युवकों ने लड़की की चीख सुनी और मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गया। भागने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर सोनुवा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी पहले मनोहरपुर में तैनात था और वर्तमान में चक्रधरपुर कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने 7 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें